फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The foreign company will invest 40 thousand crore in Noida

नोएडा में 40 हजार करोड़ निवेश करेगी ये विदेशी कंपनी

Fri, 18 Sep 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Sep 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
The foreign company will invest 40 thousand crore in Noida

ताइवान की कंपनी एओयू मैन्युफेक्चरर नोएडा में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। पहले फेज में 20 हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। इससे करीब 50,000 रोजगार भी मिलेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ताइवानी कंपनी के प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शामिल डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी एलसीडी, सोलर पैनल, मोबाइल डिस्प्ले समेत कई अन्य उपकरण बनाएगी। कंपनी प्रतिनिधियों ने तीन मुद्दे उठाए हैं।
विज्ञापन


पहला यह कि कंपनी को करीब 165 एमवीए बिजली की जरूरत होगी। दूसरा, रोजाना करीब 25 एमएलडी पानी सप्लाई मिले। तीसरा मुद्दा इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर था। इस पर सहमति जताने के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-156 व 157 में जमीन दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने एलजी, मोजरबियर और सैमसंग प्लांट को भी देखा और यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संतुष्टि जताई है। अगले सप्ताह प्रदेश के मुख्य सचिव से मिलेंगे। इसके बाद केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी। डीसीईओ ने बताया कि इससे पहले ये लोग महाराष्ट्र और हैदराबाद भी जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed