फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The five-year-old girl raped, came home crying

पांच साल की बच्ची से रेप, रोती हुई पहुंची घर

Wed, 16 Dec 2015 10:31 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
The five-year-old girl raped, came home crying

ढोल तमाशा देखने घर से बाहर गई पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती घर पहुंची बच्ची ने मां को सारी बात बताई।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने शिकायत की तो पंचायत बैठा दबाव देकर दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया गया। दुस्साहसी युवक ने पीड़ित परिवार को ताने देना और समाज के सामने बदनाम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दुखी परिवार की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। सदर बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां के मुताबिक 7 दिसंबर की दोपहर कॉलोनी में ढोल तमाशा दिखाने वाला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बेटी तमाशा देखने चली गई थी

The five-year-old girl raped, came home crying

उसकी पांच साल की बेटी भी तमाशा देखने चली गई। करीब पौन घंटे बाद रोते हुए घर लौटी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि सेक्टर 62 निवासी दीपक ने उसे तमाशा देखने के बाद एक घर में ले गया था।


वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। बच्ची को लेकर मां पास के ही एक महिला डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी देने के साथ केस दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके बाद दंपति ने इसकी शिकायत दीपक के पिता रामदयाल और घर वालों से की।

दंपति पर दबाव डाल कर दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया गया

The five-year-old girl raped, came home crying

आरोप है कि इसके बाद दीपक के परिजन समझौता करने के लिए दबाव डालने लगे। 9 दिसंबर को पंचायत में बुलवा दंपति पर दबाव डाल कर दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया गया।


पीड़ित परिवार का कहना है कि समझौते के बाद दीपक सरेआम उन लोगों की बेज्जती करने लगा। इससे परेशान होकर सोमवार शाम पीड़ित परिवार ने महिला थाने में केस दर्ज कराया।

एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, फरार आरोपी दीपक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed