फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The faces of the students blossomed after receiving the honor

भविष्य ज्योति : सम्मान पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, आईपीईएम में अमर उजाला ने किया आयोजन

Thu, 05 Jun 2025 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:39 AM IST
सार

समारोह में सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए।  

विज्ञापन
The faces of the students blossomed after receiving the honor
सम्मानित छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रविवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए।  

विज्ञापन


 समारोह स्थल पर सुबह से ही अभिभावकों के साथ मेधावी बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, आईएएस अधिकारी अयान जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव और उप जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 
विज्ञापन


अतिथियों ने मेधावियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों से कहा कि कॅरिअर की शुरुआत में अलग तरह की कठिनाइयां आती हैं उनका डटकर सामना करना चाहिए। शुरू में मेहनत करना खलता नहीं है लेकिन इस मेहनत को आगे तक बरकरार रखना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अपने अंदर की योग्यता को पहचाने और आगे बढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ अपने और परिवार के बारे में नहीं, देश के हित में भी सोचें। सीडीओ अभिनव गोपाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरी वाले ही महत्व नहीं रखते। ऐसे लोगों की जरूरत ज्यादा है जो दूसरों को भी रोजगार दें। किसी दबाव में आकर भविष्य का फैसला न करें। भले ही थोड़ा समय लगे लेकिन उसी कार्यक्षेत्र में जाएं, जहां आपको जाना चाहिए। जीवन में दोस्ती, पढ़ाई, मस्ती, खेल सभी जरूरी हैं। जीवन को भरपूर तरीके से जीयें। खुद को अवसर दें, सामाजिक दायरों में न फंसें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed