फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Entire cabinet including Kejriwal will remain among the public Today

आज से केजरीवाल समेत पूरी कैबिनेट रहेगी जनता के बीच

Tue, 04 Jun 2019 07:26 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 04 Jun 2019 07:26 AM IST
सार

-लोगों की समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान देने की करेंगे कोशिश

विज्ञापन
The Entire cabinet including Kejriwal will remain among the public Today
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पूरी कैबिनेट मंगलवार से दिल्लीवालों के बीच होगी। सभी मंत्रियों की कोशिश होगी कि ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उसका समाधान करें। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर कामकाज का जायजा भी लेेंगे। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्री अस्पतालों, स्कूलों, क्लीनिक्स और दिल्लीवालों की रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े दफ्तरों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार से देवली में पदयात्रा करके इसकी शुरुआत भी कर दी है। अरविंद केजरीवाल आगे दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर लोगों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार से नियमित तौर पर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सिग्नेचर ब्रिज जैसे दूसरे प्रोजेक्ट का मुआयाना करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली के अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक्स, सड़कों, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण के कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ बिजली पर नजर रखेंगे। गोपाल राय श्रम विभाग की योजनाओं का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका खास जोर न्यूनतम वेतन कानून लागू करवाने का होगा। कैलाश गहलोत परिवहन से जुड़ी योजनाओं, राजेंद्र पाल गौतम समाज कल्याण विभाग से जुड़े दफ्तरों व इमरान हुसैन पर्यावरण विभाग के प्रोजेक्ट की निगरानी रखेंगे। सभी मंत्री लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने की कोशिश करेंगे।


सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को रोहिणी इलाके के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणधीन क्लास रूम की प्रगति रिपोर्ट ली। सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि दिल्ली सरकार की तरफ से पूरी दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों के 13003 क्लासरूम इस साल तैयार हो जाएंगे। निर्माण कार्य में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने उपशिक्षा निदेशक को निर्देश दिया कि हर स्कूल में रोजाना होने वाले कार्यों की रिकॉर्डिंग करवाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed