फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The driver was trapped in the cab of a dumper speed collision

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चालक कैब में फंस गया

Thu, 12 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
The driver was trapped in the cab of a dumper speed collision

नई दिल्ली के महरौली के अंधेरिया मोड़ पर बुधवार तड़के तेज रफ्तार डंपर का कहर सामने आया। डंपर ने पहले जीप को टक्कर मारी। इसके बाद एक कैब को अपनी चपेट में ले लिया। कैब दीवार तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन


इससे चालक आधा घंटे से ज्यादा समय तक कैब में फंसा रहा। दुर्घटना में कैब चालक और जीप चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जीप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये दुर्घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे अंधेरिया मोड़ पर चौधरी दयाराम मार्ग के पास हुई। गुड़गांव की तरफ से तेज रफ्तार डंपर महरौली आ रहा था। अंधेरिया मोड़ पर उसने जीप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में टक्कर मारने के बाद चालक ने डंपर को लेफ्ट साइड मोड़ दिया। लेफ्ट साइड में कैब खड़ी थी और डंपर ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कैब दीवार को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। पेड़ की टक्कर से उसकी खिड़कियां जाम हो गई। खिड़की को काटकर चालक हरिओम को बाहर निकाला गया। जीप चालक सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed