{"_id":"4e45f33c7d30e9c54486fc89e1249593","slug":"the-doctor-kill-himself-through-a-poisonous-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने खुद को लगा लिया जहरीला इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने खुद को लगा लिया जहरीला इंजेक्शन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में तैनात एक जूनियर डॉक्टर तनुज अग्रवाल (27) ने मंगलवार रात जहरीला इंजेक्शन लगाने के बाद नींद की गोलियां खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सोसाइड नोट में तनुज ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए अपनी नाकामयाबी का जिक्र किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एमडी के पहले टेस्ट में फेल होने के बाद से वह तनाव में था और दोबारा टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
आशंका जताई गई है कि पढ़ाई के दबाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक तनुज सोहनगंज, घंटाघर इलाके में रहता था। उसके बड़े भाई एक नामी अस्पताल में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेडिकल छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज!
मंगलवार रात करीब 1.25 बजे सब्जी मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि तनुज ने अपने घर में कुछ खा लिया है। परिजन उसे बाड़ा हिंदुराव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक तनुज ने अपने हाथ में कैनूला (इंजेक्शन लगाने के लिए सुई) लगाई थी। इसके जरिए उसने कोई जहरीला इंजेक्शन लगाने के बाद नींद की गोलियां भी खाईं।
पुलिस को तनुज के कमरे से गोलियां के खाली पत्ते मिले। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।