फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Divine East Temple Tour Train will take travelers to major pilgrimage sites in Eastern India

Delhi NCR News: डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर ट्रेन से पूर्वी भारत के प्रमुख तीर्थों के दर्शन करेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
- आईआरसीटीसी की भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन 9 मार्च को दिल्ली से होगी रवाना, वाराणसी से बैद्यनाथ धाम तक कराएगी दर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड) ने रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक नई रेल-आधारित पर्यटन योजना शुरू की है। इसके तहत ‘डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर’ नाम से भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है, जो पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का 10 दिवसीय भ्रमण कराएगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, यह विशेष ट्रेन 9 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 18 मार्च को वापस दिल्ली लौटेगी। इस दौरान यात्री उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम (देवघर) शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। यहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद ट्रेन कोलकाता पहुंचेगी। यहां विक्टोरिया मेमोरियल जैसे प्रमुख स्थलों के साथ कालीघाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ पुरी पहुंचेगी, जहां यात्री भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। ओडिशा सर्किट के अंतर्गत भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि-खंडगिरि की गुफाएं, कोणार्क का सूर्य मंदिर और चिलिका झील का भ्रमण भी कराया जाएगा। यात्रा का अंतिम धार्मिक पड़ाव झारखंड स्थित बैद्यनाथ धाम (देवघर) होगा। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके बाद ट्रेन वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी।


एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के लिए अलग-अलग पैकेज
भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के केबिन, दो रेस्टोरेंट कोच, शुद्ध शाकाहारी भोजन, सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए समर्पित टूर मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन की कुल क्षमता लगभग 150 पर्यटकों की है। पैकेज में एसी श्रेणी में रेल यात्रा, एसी होटलों में ठहराव, सभी शाकाहारी भोजन, एसी वाहनों से ट्रांसफर व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। इस विशेष यात्रा की कीमत एसी प्रथम श्रेणी के लिए 1,06,940 रुपये, एसी द्वितीय श्रेणी के लिए 98,925 रुपये और एसी तृतीय श्रेणी के लिए 79,285 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल और अधिकृत पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article