फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The district administration instructed to clean up the city on Diwali.

जिला प्रशासन ने दी दीपावली पर शहर को साफ रखने की हिदायत

Thu, 05 Nov 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
The district administration instructed to clean up the city on Diwali.

दीपावली को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निगम को शहर को साफ-सुथरा बनाने की हिदायत दी है। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि जिस तरीके से त्योहार से पहले सभी लोग अपने घरों में साफ सफाई का काम करते हैं, उसी तरह से हमें भी शहर की साफ  सफाई करनी है। मुख्य चौक चौराहे शहर की शान हैं।
विज्ञापन


इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए इनका रंग रोगन होना चाहिए। इसके अलावा प्रमुख सड़कों के साथ कूड़े के ढेर भी नहीं होने चाहिए। दीवाली के दिन सड़कों पर उचित रोशनी हो, इसके लिए निगम हर एक प्रमुख सड़कों के अलावा सेक्टर व कॉलोनियों में लगे स्ट्रीट लाइट को ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 98 प्रतिशत तक स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को कहा है। इसके अतिरिक्त टैक्स वसूली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक करों की वसूली नहीं हो पा रही है।


सभी कराधान अधिकारी इसे गंभीरता से लें और टैक्स पर जोर दिया जाए। संयुक्त आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगर ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान शहर की साफ-सफाई की गई थी, उसी तर्ज पर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed