फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The delay in the application of sections 18 land allotment canceled.

आवेदन में देरी पर 18 भूखंडों का आवंटन निरस्त

Sun, 24 Jan 2016 03:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
The delay in the application of sections 18 land allotment canceled.
दुकानों का आवंटन होने के बावजूद आगे की प्रक्रिया न करना 18 आवंटियों को भारी पड़ गया है। कब्जे के लिए बार-बार नोटिस के बावजूद इन आवंटियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इस पर जीडीए वीसी ने 18 आवंटन कैंसल कर दिए गए हैं। जीडीए ने इससे संबंधित सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित करवा दी है। अब जीडीए नए सिरे से इन भूखंडों का निस्तारण करेगा।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो प्रोजेक्ट की राह में आने वाली दुकानों को जीडीए ने चिकंबरपुर के पास खाली जमीन पर शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष शिफ्ट की गई दुकानों के करीब 100 वैध मालिकों को भूखंडों का आवंटन किया गया था। जीडीए की आवंटन सूची में शामिल 18 दुकान मालिकों ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की।

जीडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि बार-बार नोटिस देने, उपलब्ध फोन नंबरों पर कॉल करने के बावजूद इन आवंटियों ने फार्म भरने की प्रक्रिया तक पूरी नहीं की।


नियमानुसार इन आवंटियों को प्राधिकरण में आवंटित जमीन की राशि जमा कर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए थी। भूखंड लेने के लिए कोई कार्रवाई न करने पर 18 लोगों के आवंटन कैंसल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed