{"_id":"5ef530f44f06d8246d0300be","slug":"the-crooks-were-taking-away-the-gate-of-ips-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस की कोठी का गेट उखाड़ कर ले जा रहे थे बदमाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस की कोठी का गेट उखाड़ कर ले जा रहे थे बदमाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Fri, 26 Jun 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:49 AM IST
सार
- विशेष पुलिस आयुक्त के ऑपरेटर ने एक बदमाश को दबोचा
- सीएमओ के घर समेत कई वीआईपी के घर में कर चुके हैं वारदात
विज्ञापन
एक गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के बाद दिल्ली में अपराध किस कदर बढ़ गया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश पॉश इलाके काका नगर में स्थित आईपीएस की कोठी का गेट ही उखाड़ कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
शोर सुनने पर दिल्ली पुलिस में तैनात विशेष पुलिस आयुक्त के ऑपरेटर ने एक बदमाश को दबोच लिया। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी कई वीआईपी की कोठियों में चोरी की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुगलक रोड़ थाना इलाके में स्थित काका नगर में आईएएस, आईपीएस, आईआरएस व आर्मी के अधिकारी रहते हैं। यहां पर स्थित कोठी नंबर 125 दिल्ली पुलिस में तैनात एक आईपीएस अफसर को अलॉट हुई है।
विज्ञापन
कोठी में रेनोवेशन का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दो बदमाश आए और कोठी के लोहे के गेट को उखाड़कर ले जाने लगे। कोठी पर तैनात लड़के ने ये देख लिया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद विशेष पुलिस आयुक्त राजेश खुराना के ऑपरेटर महावीर ने ये देख लिया और पीछा कर एक बदमाश मो. सलमान (23) को दबोच लिया। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया।
सूचना मिलते ही तुगलक रोड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर आरोपी मो. सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने काका नगर में रहने वाले व साउथ एवेन्यू में तैनात सीएमओ डा. आशीष कुमार के घर समेत कई वीआईपी के घर में चोरी की वारदात की है। इन्होंने ऑबराय होटल के बगल में स्थित ब्लाइंड स्कूल में चोरी की थी।
मथुरा रोड पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। आरोपी वहां से भी सामान चुराकर ले गए थे। तुगलक रोड़ थाना पुलिस देर रात तक आरोपी से पूछताछ कर रही थी कि उसने कहां-कहां वारदात की है। आरोपी निजामुद़्दीन बस्ती का रहने वाला है। तुगलक रोड़ थाना पुलिस आरोपी के साथी को गिरफ्तार करने लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।