फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The criminal who set fire to houses after burglary was arrested

Delhi: सेंधमारी कर घरों में आग लगाने वाला बदमाश गिरफ्तार, 80 से अधिक मामले दर्ज; बाल सुधार गृह से कई बार भागा

Tue, 28 Nov 2023 02:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Nov 2023 02:12 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 साल की उम्र में ही बदमाश ने पहली बार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोर रहते पुलिस उसे कई बार पकड़ चुकी है, लेकिन वह बाल सुधार गृह से भाग जाता था।

विज्ञापन
The criminal who set fire to houses after burglary was arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरके पुरम थाना पुलिस ने सेंधमारी करने के बाद घरों में आग लगाकर सबूत मिटाने वाले सेंधमार को गिरफ्तार किया है। मूलत: बुलंदशहर का रहने वाले बदमाश पर 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। एक पखवाड़ा पहले ही बदमाश जेल से बाहर निकला था और आधा दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से सात मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह मूलत: बुलंदशहर के पिलंजी टाउन सियाना गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वसंत विहार सब-डिवीजन में सेंधमारी, झपटमारी और चोरी की कई घटनाएं सामने आई थी। आरके पुरम के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के साथ साथ बैरिकेडिंग लगाकर जांच पड़ताल शुरू की। 25 नवंबर को पुलिस टीम को एक बदमाश के बाइक से इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने सेक्टर-1 आरके पुरम के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने के लिए कहा। लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। हवलदार अशोक कुमार और सिपाही जसवीर ने थोड़ी मशक्कत के बाद बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास एक बैग मिला, जिसमें चाकू, आयरन पंच, एयर पिस्टल, एक पैकेट लाल मिर्च पाउडर मिला। बदमाश की पहचान संजय शर्मा उर्फ दरिंदा उर्फ महाकाल उर्फ संजू उर्फ सतीश के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बदमाश पर दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में 80 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बाल सुधार गृह से कई बार हुआ फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 साल की उम्र में ही संजय ने पहली बार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोर रहते पुलिस उसे कई बार पकड़ चुकी है, लेकिन वह बाल सुधार गृह से भाग जाता था। वह सात साल में पांच से अधिक बार बाल सुधार गृह से भाग चुका है। उसने किशोरावस्था में कई तरह के अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने शरीर पर गुदवा रखे हैं तीन टैटू
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश ने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवा रखे हैं। उसने अपने शरीर पर डेंजर, दरिंदा और महाकाल नाम का टैटू बना रखा है। किशोर अवस्था में उसने नाबालिगों का एक गैंग बनाया। उसने अपने गैंग का नाम बर्गल-एंड-बर्न गैंग रखा। गैंग के बदमाश घरों में लूटपाट करते थे और सबूत मिटाने के लिए घरों में आग लगा देते थे। वह 20 सेंधमारी और घर जलाने के मामले भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि बदमाश ज्यादातर समय जेल में रहा है। छह नवंबर को वह जेल से निकला था। उसके बाद से उसने वसंत विहार, सरोजनी नगर और आरके पुरम में सेंधमारी और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed