फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The couple was arranging arms and explosives for a major attack

शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा आतंकी दंपती गिरफ्तार, आत्मघाती हमले की थी योजना

Mon, 09 Mar 2020 08:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
The couple was arranging arms and explosives for a major attack
गिरफ्तार दंपती - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी के जामिया नगर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े कश्मीरी मूल का दंपती जल्द ही किसी बड़े हमले को अंजाम देने जा रहा था। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर अंजाम दिए जाने वाले इस हमले के लिए वे हथियारों और विस्फोटकों को जुटाने के साथ ही शाहीन बाग व जामिया नगर के युवकों को भी भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया जहांजेब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थे। दोनों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अकाउंट बनाकर भारतीय मुस्लिमों को एकजुट करने और सरकार के खिलाफ सीएए विरोध के नाम पर लड़ाई छेड़ने का प्रयास चालू किया हुआ था। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सामी की साइबरस्पेस में संदिग्ध हरकतें मिलने के बाद स्पेशल सेल एक महीने से दोनों पर नजर बनाए हुए थी। साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने भी दोनों के बारे में इनपुट दिया था। सूत्रों ने कहा, पूछताछ में सामी ने बताया है कि वे दोनों मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर लोगों को बरगला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसकेपी ने उन्हें युवाओं को अपने संगठन में भर्ती करने का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद इनका इरादा बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने का था। जांच में पता चला है कि ये शाहीन बाग और दिल्ली में अन्य जगह चल रहे प्रदर्शनों में जाकर प्रदर्शनकारियों से कहता था कि भारत की सरकार को हटाना जरूरी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि दंपती के कश्मीर से दिल्ली आने की वजह भी तलाशी जा रही है। इनकी कॉल डिटेल की छानबीन कर दिल्ली में पनाह देने वालों की भी तलाश की जा रही है। 

सोशल मीडिया पर छद्म नाम से सक्रिय है हिना

सूत्रों का कहना है कि सामी ने पूछताछ में अपनी पत्नी हिना के भी कई आईएस समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कैतिजाह अल कश्मीरी और हन्ना बी आदि छद्म नामों से सक्रिय होने की बात कही। उसने बताया कि हिना साइबर स्पेस में आईएस आतंकी बनने लायक विचारों वाले युवाओं की पहचान करने और फिर उन्हें आतंकी गतिविधियों से जुड़ने के लिए उत्साहित करने वाले समन्वयक के तौर पर भी अहम भूमिका निभाती थी।

दंपती का एक सहयोगी पहले ही तिहाड़ जेल में
सामी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसका एक करीबी सहयोगी खत्ताब पहले ही आईएसआईएस से जुड़े एक मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। वह अब्दुल्ला बासित के नाम से फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और उस पर मुकदमा चल रहा है।

आईएस में हैं कई भारतीय आतंकी
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि काफी समय से दंपती अफगानिस्तान के खोरासन प्रांत में रहने वाले आईएस आतंकियों और आईएस में पहले से सक्रिय कई भारतीयों के संपर्क में थे। 

फिर उठे दिल्ली हिंसा के पीछे आईएस का हाथ होने के सवाल
आईएस से जुड़े दंपती की गिरफ्तारी के बाद फिर से दिल्ली हिंसा के पीछे बाहरी आतंकियों का हाथ होने का सवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या करने के तरीके को विशेषज्ञों ने आईएसआईएस से ही जोड़ा था। अंकित को करीब 400 बार चाकू मारा गया था। विशेषज्ञों का कहना था कि इस तरीके से केवल आईएसआईएस से जुड़े आतंकी ही हत्या करते हैं। हालांकि उस समय यह सवाल दब गया था, लेकिन अब हिंसा की जांच में पुलिस इस एंगल पर भी काम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed