फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Corona plot hatched to locate the enemy. Three arrested

पत्नी के अवैध संबंधों के शक में रची खौफनाक साजिश, कोरोना वैक्सीन के नाम पर 4 को लगवाया जहर का इंजेक्शन

Thu, 21 May 2020 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
The Corona plot hatched to locate the enemy. Three arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दुश्मन को ठिकाने लगाने के लिए कोरोना का सहारा लिया और उसे तथा परिवार के लोगों को दवाई के नाम पर जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


दरअसल साजिशकर्ता को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका होम गार्ड के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने होम गार्ड के साथ ही उसके पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। हालांकि वह अपने मंसूबे में कामयाब न हो सका। हुआ कुछ ऐसा कि आरोपी पति ने पत्नी के प्रेमी समेत पूरे परिवार को कोरोना की वैक्सीन के नाम पर जहर का इंजेक्शन लगवा दिया।
विज्ञापन

 
दो महिलाओं को किया योजना में शामिल
उसके इरादे पर पानी तब फिर गया जब पूरा परिवार समय रहते अस्पताल पहुंच गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके लिए आरोपी ने दो महिलाओं को मोटी रकम देकर उन्हें स्वास्थ्य कर्मी बनाकर भेजा था। आरोपी ने दोनों महिलाओं को जहर का इंजेक्शन देकर होम गार्ड के पूरे परिवार को उसे लगाने को कहा था। महिलाओं ने होमगार्ड समेत उसके परिवार के तीन और सदस्यों को भी वो इंजेक्शन लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजेक्शन लगाते ही तड़पने लगे चारों
इंजेक्शन लगाते ही चारों पीड़ितों की हालत खराब होने लगी। पड़ोसियों को  जानकारी हुई तो उनकी मदद से चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दोनों महिलाओं की पहचान की। फिर पूछताछ के बाद इस वारदात के मास्टरमाइंड पति और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed