{"_id":"cd3398af996410f78d14775441a4f05b","slug":"the-consultant-said-the-bikers-stripped-bye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंसलटेंट को लूटकर बाइकर्स बोले-बाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंसलटेंट को लूटकर बाइकर्स बोले-बाय
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कंपनी में कंसलटेंट शंभू कुमार चौधरी से बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर सोने की दो अंगूठी और ढाई हजार रुपये लूट लिए। वारदात मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एनएच-24 पर एबीईएस कट के नजदीक हुई।
बदमाश जाते हुए उन्हें दस रुपये दे गए और ‘बाय’ कहकर गए। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखाई है।
वसुंधरा निवासी शंभू कुमार ने बताया कि वह डीएल बनवाकर बाइक पर घर जा रहे थे। एनएच-24 पर एबीईएस कट से थोड़ा पहले दो बाइक पर चार बदमाश आए। ओवरटेक कर उन्हें रोका।
विज्ञापन
एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, उसने तमंचा उन पर तान दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे ने उनकी अंगूठियां उतारी। तीसरा दूसरी बाइक को स्टार्ट किए था और चौथे ने उनके पर्स से नगदी निकाल ली।
हाईवे पर आते-जाते लोग तमाशबीन बने रहे। विजयनगर एसओ का कहना है कि तहरीर आएगी तो रिपोर्ट लिखेंगे।