{"_id":"b507b51f24b067e6c16cee1f58880849","slug":"the-constable-caught-throwing-stones-at-the-checkpoint-mound-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल को पकड़ा तो टीला चौकी पर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल को पकड़ा तो टीला चौकी पर पथराव
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल बलराज को बुधवार सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार कर टीला चौकी लाई साहिबाबाद पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया।
लोगों ने टीला मोड़ चौकी पर जमकर पथराव किया। इसमें दरोगा राधेश्याम और सिपाही दीपक मिश्रा घायल हो गए। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
आधा घंटा हुए बवाल के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल बलराज, उसके भतीजे सौरभ, शेखर और प्रदीप को भी गिरफ्तार किया है। तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है।
पंचायत चुनाव में निस्तौली निवासी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बलराज सिंह एक बीडीसी प्रत्याशी का समर्थन कर रहा था, जबकि पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र प्रजापति दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में थे।
विज्ञापन
आरोप है कि चुनाव में अपने प्रत्याशी के जीतने के बाद रविवार को बलराज ने सुरेंद्र के घर के सामने जमकर ढोल-नगाड़े बजवाए। विरोध पर बलराज ने सुरेंद्र के घर का दरवाजा तोड़ दिया और धमकी दी थी।
इसकी शिकायत सुरेंद्र ने सोमवार को पुलिस से की थी, जिस पर टीला मोड़ चौकी पुलिस ने उसे पकड़ा था। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बलराज नई दिल्ली जोन में पीसीआर वैन पर तैनात है।
पब्लिक बोली-पुलिस की बदसलूकी पर भड़की भीड़
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल बलराज की गिरफ्तारी से नाराज निस्तौली गांव के लोगों ने चौकी का घेराव किया। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गांव के लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की, इससे लोग नाराज हुए।
इसके बाद लोगों ने चौकी पर पथराव कर दिया। लोगों का यह भी दावा है कि पुलिस ने बेकुसूरों को भी घर में घुसकर पीटा। दूसरी तरफ, एएसपी ने बताया कि आरोपी बलराज ने पहले भी टीला मोड़ चौकी पर हंगामा किया था।
इसके बाद बलराज के परिजनों ने माफी मांगी थी, जिसके बाद समझौता हो गया था। पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस को भी बलराज के खिलाफ एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
उधर, आरोपी बलराज का कहना है कि उन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा और मारपीट की। जब परिवार के लोगों ने कारण पूछा तो पुलिस ने उनके साथ भी बदसलूकी की, जिसके बाद भीड़ उग्र हुई।
एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। लोनी, ट्रॉनिका सिटी और लिंक रोड पुलिस की टीमें वहां मौजूद हैं।
पंचायत चुनाव की रंजिश में हो रहे झगड़े -मंगलवार रात भोजपुर के गांव नंगलाबेर में पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था, जिसमें 8 लोग घायल हो गए थे और अब साहिबाबाद में यह घटना हुई।