फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The coldest night of this season in Delhi, mercury 7 ° C

दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द रात, पारा 7 डिग्री सेल्सियस

Thu, 19 Dec 2019 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
The coldest night of this season in Delhi, mercury 7 ° C
delhi winter - फोटो : pti

दिल्ली में मंगलवार की रात इस मौसम में सबसे सर्द रही। तापमान 7 डिगी सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के समय दिल्ली में पालम का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


बाकी दिल्ली में भी ठंड तो रही, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी होगी। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा तो पश्चिमी हिमालय की तरफ से ही रही, लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। तापमान मंगलवार के 12.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पालम इलाके में यह 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed