फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The city is in the shadow of international fraud gang.

इंटरनेशनल ठगी गिरोह के साये में है यह शहर

Mon, 17 Nov 2014 12:34 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
The city is in the shadow of international fraud gang.

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इंटरनेशनल ठगी गिरोह के खुलासे के बाद साइबर क्राइम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


उद्योग विहार में कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इंटरनेशनल ठगी गिरोह के खुलासे के बाद साइबर क्राइम की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गिरोह का मुख्य आरोपी के फरीदाबाद स्थित घर पर सोमवार को टीम छापेमारी कर सकती है। इंटरनेशनल रैकेट को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम उन ईमेल के आईपी एड्रेस को भी खंगाल रही है।
 
उल्लेखनीय है कि ईमेल के माध्यम से यूनाइटेड स्टेट ग्रांट डिपार्टमेंट के अधिकारी उन लोगों की लॉटरी निकलने के नाम पर उनसे एक गिरोह का पुलिस के साइबर क्राइम सेल के सामने खुलासा हुआ था। एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी के उद्योग विहार स्थित कंपनी के कॉलसेंटर पर छापेमारी की तो यहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


ठगी के इस इंटरनेशनल रैकेट के खुलासे में फरीदाबाद के सेक्टर-15ए निवासी नितेश भास्कर उर्फ निशु उर्फ सैम का नाम सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने उद्योग विहार में कई जगह पर छापेमारी की हालांकि पुलिस को कोई नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 61 हजार निकाले

The city is in the shadow of international fraud gang.

सीआरपीएफ जवान का एटीएम कार्ड बदलकर किसी ने 61 हजार रुपये निकाल लिए। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंपस में तैनात मोहम्मद अरशद नेक कुछ दिन पहले बादशाहपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने आया था।

यहां पर एक युवक पहले से खड़ा था। एटीएम ट्रांजेक्शन के दौरान मशीन खराब होने की बात कहते हुए युवक ने बेहद ही शातिर तरीके से उसका एटीएम बदल लिया।

इसके बाद वह एटीएम लेकर चला गया। तीन दिन बाद जब जवान बैंक से रुपये निकलवाने गया तो उसे पता चला कि उसके अकाउंट से तीन दिन में 22 हजार और 39 हजार रुपये निकलवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed