फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The carores land Pew by fake certificates

फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर बेंच दी करोड़ों की जमीन

Sun, 15 Feb 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
The carores land Pew by fake certificates

नोएडा के ईकोटेक-थर्ड थाने में शनिवार को कुलेसरा के पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों केखिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इसमें ब्लॉक का तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भी शामिल है। इन पर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनवाकर जमीन बेचने का आरोप है।  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में है।

विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी डॉ. प्रमेंद्र मोहन दिल्ली स्थित मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने 1982 में रघुनाथ से करीब आठ बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद वह काम से कहीं बाहर चले गए। इस बीच रघुनाथ की मौत हो गई। इसके बाद कुलेसरा के पूर्व प्रधान, उसके बेटे तुलसी, दिनेश व रघुनाथ के बेटे सत्यवीर, पत्नी सोना और गांव के जगत सिंह, भोपाल व गोपाल आदि ने साठगांठ करके साल 2006 में ग्राम पंचायत अधिकारी को गलत सूचना देकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद रघुनाथ के बेटे ने खुद का नाम खतौनी और परिवार रजिस्टर में चढ़वा लिया। इसके आधार पर आरोपियों ने मिलकर जमीन करोड़ों में बेच दी। इसकी जानकारी मिलने पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से की। मामले की जांच में पता चला कि मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण शर्मा (रिटायर्ड) ने अपनी गलती मानते हुए बीडीओ के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया। इसमें स्वीकार किया कि मृत्यु प्रमाणपत्र गलत जानकारी के आधार पर बना था। वहीं, डॉ. प्रमेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड पंचायत अधिकारी, पूर्व प्रधान और उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि आरोपियों में एक पूर्व ग्राम प्रधान भी शामिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed