फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The businessman was held hostage at home at gunpoint

Delhi NCR News: कारोबारी को हथियार के बल पर घर में बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
-मुखर्जी नगर की घटना, लाखों के गहने और 1.5 लाख रुपये लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में मंगलवार सुबह हथियार बंद बदमाशों ने कारोबारी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश घर से लाखों के गहने और 1.5 लाख रुपये लेकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कार से भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कारोबारी की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मुखर्जी नगर में रहते हैं। इनका चांदनी चौक में कारोबार है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.13 बजे मुखर्जी नगर थाना पुलिस को जितेंद्र सिंह ने लूटपाट की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर में तीन हथियार बंद बदमाश घुस आए और उन्हें पिस्टल के बल पर एक कमरे में बिठा दिया। उसके बाद घर से सोने की दो चूड़ियां, कानों के झुमके और अलमारी में रखे 1.5 लाख रुपये लूट कर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में हथियार लिए तीन बदमाश घर में घुसते हुए दिखाई दिए, लेकिन भागते समय उन्होंने कमरे का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने एक एक्सेंट कार की पहचान की, जिसे बदमाशों ने घर से डेढ़ सौ गज दूर खड़ी की थी। कार पर उनलोगों ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed