{"_id":"9485ff3c2de28deb70dca249c066877c","slug":"the-bullet-is-stuck-in-textile-businessman-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के कनपटी में अटकी है गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी के कनपटी में अटकी है गोली
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी अरशी पर इंदिरापुरम में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो आरोपियों रशीद व नदीम को पुलिस ने हिंडन नहर के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से तमंचा एवं बाइक मिली है।
विज्ञापन
इसी बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, व्यापारी और उसके भाई पर 20 से ज्यादा राउंड फायर किए गए थे। कार सामने आने के बाद घटना की सच्चाई पता चली। हालांकि पुलिस लगातार कार को छिपाती दिखाई दी।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी का इलाज कर रहे डॉ. संदीप जैन ने बताया कि अरशी के शरीर में बुलेट के करीब 10 घाव हैं। 4 गोलियां शरीर के अंदर थीं।
इनमें से दो निकाली नहीं जा सकी हैं, इनमें से एक कनपटी में अटकी है। अरशी को होश आ गया है। जल्द वह पुलिस को बयान देंगे।
थाना इंचार्ज हरिदयाल सिंह ने बताया कि रशीद मुख्य आरोपी काले का चचेरा भाई है। उसने तमंचे से व्यापारी व उसके भाई अमजद पर गोलियां चलाईं थीं, जबकि यूनुस ने तीन मैगजीन खाली कर दीं थीं।
विज्ञापन