युवती की लाश पर चोट के निशान, पत्थर से कुचला गया सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनडी फ्लाईओवर के पास स्थित सी रैंप पार्क में बुधवार रात एक युवती का शव बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका व्यक्त की गई है। युवती का सिर पत्थर से कुचल दिया गया है, जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में चोट के दर्जनों निशान पाए गए हैं। रेप की पुष्टि के लिए वैजाइनल स्वैब की स्लाइड बना ली गई है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को स्लाइड की जांच की जाएगी।
डीएनडी कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को फ्लाईओवर से सटे सी रैंप पार्क में युवती के शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आई कार्ड की क्लिप कपड़ों में लगी मिली
पुलिस के अनुसार चेकदार लाल शर्ट से युवती का गला दबाया गया है। इसके बाद मौत की पुष्टि और पहचान छिपाने की नीयत से पत्थर से उसका सिर कुचला गया। मौके से युवती का मोबाइल, पर्स, आईकार्ड आदि सामान गायब मिला है।
आई कार्ड की क्लिप कपड़ों में लगी मिली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। डीएनडी प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने युवती के शव मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
इसके बाद पुलिस वहां से शव ले गई। वहीं एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती से रेप हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।