फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The broken track railway station.

रेलवे स्टेशन पर फिर टूटा ट्रैक

Fri, 13 Feb 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
The broken track railway station.

पुराना रेलवे स्टेशन पर जर्जर हो चुके ट्रैक बार-बार चटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को अलसुबह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रैक फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंच ट्रैक को रिपेयर कराकर रेल ट्रैफिक बहाल कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेनों का आवागमन इस प्लेटफार्म पर बंद रहा।

दिल्ली की ओर से जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर-1 से गुजारा गया। इससे पहले बुधवार को प्लेटफार्म-1 की लाइन पर फ्रैक्चर हो गया था।

सुबह करीब चार बजे ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना रेलवे अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। सुबह 4:20 बजे रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को रिपेयर कराया।
विज्ञापन


5:25 बजे ट्रैक  की मरम्मत का काम पूरा हो सका। इसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन सुचारु हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुबह के समय ट्रेनें कम होने की वजह से दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले बुधवार को सुबह 4:35 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक फ्रैक्चर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed