{"_id":"5e11e2b18ebc3e696a2ea2d4","slug":"the-bike-rider-took-away-the-mobile-leader-from-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री का मोबाइल झपटकर ले गए बाइक सवार बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री का मोबाइल झपटकर ले गए बाइक सवार बदमाश
Sun, 05 Jan 2020 06:50 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के एक नेता का मोबाइल झपट लिया। इससे पहले की पीड़ित कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ दूर पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने का भी प्रयास किया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित आप नेता संतोष कुमार करावल नगर के मुकुंद विहार में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। संतोष आम आदमी पार्टी में संगठन मंत्री हैं। शनिवार रात करीब 10.45 बजे संतोष घर से दूध लेने के लिए नजदीकी दुकान पर जा रहे थे। इस बीच एमसीडी स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। संतोष ने पुलिस को बदमाशों ने बदमाशों ने नंबर प्लेट छिपाने के लिए उस पर मिट्टी लगाई हुई थी। इस वजह से वह बाइक का नंबर भी नहीं नोट कर पाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।