फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex Racket exposed in New Friends Colony; bought a girl in 20 thousand

सेक्स रैकेट, 20 हजार में खरीदी युवती

Fri, 26 Dec 2014 04:17 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Sex Racket exposed in New Friends Colony; bought a girl in 20 thousand

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में युवती को 20 हजार में खरीदने, उसे कई दिनों तक घर में बंद रखने और खाना-पीना नहीं देने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने युवती को मुक्त करा लिया।

विज्ञापन


युवती को कई दिनों तक खाना-पीना भी नहीं दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं कि पश्चिमी बंगाल से युवतियों को दिल्ली में लाकर बेचने के बडे़ रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसमें दिल्ली स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका सामने आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जलपाईगुड़ी, पश्चिमी बंगाल निवासी सपन पश्चिमी बंगाल से 25 वर्षीय चंपा (बदला नाम) को अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले आया। यहां उसने युवती को तैमूर नगर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले तिजारत उर्फ धोनी को 20 हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को पांच दिन तक कैद कर रखा

Sex Racket exposed in New Friends Colony; bought a girl in 20 thousand

तिजारत ने चंपा को एक कोठी में केयर टेकर की नौकरी के लिए भेज दिया। चंपा ने काम करने से मना कर दिया और अच्छी जगह नौकरी करने की इच्छा जताई।

इस पर तिजारत ने चंपा को तैमूर नगर के एक घर में कैद कर दिया और कुरबान नामक युवक को निगरानी के लिए रख दिया। चंपा करीब पांच दिन तक घर में भूखी प्यासी कैद रही।

किसी तरह चंपा ने एक राहगीर से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। पुलिस ने 24 दिसंबर की शाम युवती को मुक्त कराया और कुरबान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को सौंप दिया है। सपन व प्लेसमेंट एजेंसी मालिक तिजारत फरार है। इनके खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed