फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The big reveal in police remand Singh Tomar

पुलिस रिमांड में जितेंद्र तोमर ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 18 Jun 2015 12:49 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
The big reveal in police remand Singh Tomar

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए अवध यूनिवर्सिटी में फर्जी आरटीआई उनके भाई नगेन्द्र तोमर ने दायर की थी। दिल्ली पुलिस के सामने पूर्व कानून मंत्री तोमर ने खुद ये खुलासा किया है।

विज्ञापन


पूर्व कानून मंत्री के इस खुलासे केबाद अब उनके छोटे भाई व पेशे से वकील नगेन्द्र तोमर पर गाज गिर सकती है। दिल्ली पुलिस ने नगेन्द्र तोमर को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए हौजखास थाने में बुलाया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने नगेन्द्र को पूछताछ के लिए बुलाने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से जितेन्द्र तोमर का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। माईग्रेशन सर्टिफिकेट का सीरियल नंबर फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  जितेन्द्र तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए वकील दीपक वोहरा ने अवध यूनिवर्सिटी में आरटीआई लगाई थी। इस आरटीआई से जितेन्द्र तोमर को लगा कि उसकी बीएससी की डिग्री सही हो सकती है।

दोनो भाईयो को सामने बिठाकर होगी पूछताछ

The big reveal in police remand Singh Tomar

जितेन्द्र तोमर ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई नगेन्द्र तोमर ने अवध यूनिवर्सिटी में बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए आरटीआई लगाई थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अवध यूनिवर्सिटी में जाकर जो जांच की है उसमें पता लगा था कि जितेन्द्र तोमर की ओर से कोई आरटीआई लगाई नहीं गई थी।


आरटीआई फर्जी थी। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि आरटीआई कहां और कैसे तैयार की गई। आरटीआई यूनिवर्सिटी के नाम पर कैसे तैयार हो गई। दक्षिण जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जितेन्द्र तोमर को बृहस्पतिवार तक झांसी से दिल्ली ले आया जाएगा।

दोनों भाईयों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि फर्जी आरटीआई तैयार करने केमामले में नगेन्द्र तोमर पर गाज गिर सकती है। नगेन्द्र तोमर भी पेशे से वकील है। बताया जा रहा है कि उनकी एलएलबी की डिग्री आगरा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed