फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bank's collection agent had loss of 34 thousand.

बैंक के कलेक्शन एजेंट को लगाई 34 हजार की चपत

Sat, 14 Nov 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 14 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
The bank's collection agent had loss of 34 thousand.

सिंडिकेट बैंक में कलेक्शन एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे एक व्यक्ति से गांव बीवां में उसकी बाईक से 34 हजार रूपये चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़ित ने फिरोजपुर झिरका के थाना में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

फिरोजपुर झिरका के सिविल लाइन स्थित सिंडिकैट बैंक में पिछले कई सालों से कलैक्शन एजेंट के तौर पर कार्य कर गिर्राज प्रसाद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते शनिवार को गांव बीवां में कलैक्शन के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने पूरे गांव से करीब 34 हजार रूपये की कलैक्शन की थी। जिसे उसने आते समय अपनी बाईक की डिग्गी में रखा था।

इस बीच जैसे ही वह गांव बीवां के जकरिया के घर पर कलैक्शन के रूपये लेने अपनी बाइक को खड़ा कर उसके घर में गया तो इतने में ही किसी ने उसकी बाईक की डिग्गी में रखे 34 हजार रूपये व बैंक के जरुरी कागजात चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद उसने काफी शोर मचाया लेकिन उसके रूपये नहीं मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि उसके रूपये व कागजात जरुर दिलाए जाएंगे लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी उक्त आरोपियों ने उसके रूपये नहीं लौटाए हैं।

अब पीड़ित ने पुलिस का सहारा लेकर आरोपियों द्वारा उसके चुराए गए रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। इस बीच पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिरोजपुर झिरका के निवासी पीड़ित गिर्राज प्रसाद की शिकायत उन्हें मिल गई है।

पुलिस ने जांच के लिए आरोपी जकरिया को थाने में बुलाया है इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed