यह ऐप डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ाएगा आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के साथ औद्योगिक संगठन भी जुड़ गए हैं। बदलते आर्थिक परिदृश्य में उद्योगपति नई सुविधाओं से लैस होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
इसी कड़ी में इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (आईएमएसएमई) ऑफ इंडिया ने उद्योगों की सहायता के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया है।
यह उन्हें न सिर्फ उद्योगों के बारे में नई-नई सूचनाएं देगा, बल्कि जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगा। इसे एक-दो दिन में लॉन्च कर दिया जाएगा। उसके बाद उद्यमी उसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर इसका फायदा उठा सकते हैं।
आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जो लोग इस एप को डाउनलोड करेंगे, उन्हें उद्योगों से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाओं, नोटिफिकेशन, विभागों के आदेश आदि मोबाइल पर मिलते रहेंगे।
लोगों को मिलेगी ये जानकारी
इससे समय की बचत होगी। साथ ही उद्योगों से जुड़ी हर सूचना अपडेट होती रहेगी।यही नहीं इस क्षेत्र से जुड़ी किस समस्या का समाधान कैसे होगा। सस्ता लोन, इंश्योरेंस, तेल और मशीनरी कैसे मिलेगी, इसके लिए सुझाव और समाधान भी एप देगा।
सेक्टर-27ए स्थित आईएमएसएमई सेंटर में बैठे एक्सपर्ट यह मदद करेंगे। किसी भी संगठन से जुड़ा कहीं का भी उद्यमी आईएमएसएमई ऑफ इंडिया नाम के इस एप को डाउनलोड कर इसका फायदा उठा सकता है।
चावला के मुताबिक डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत इसे विकसित कराया गया है। समय के साथ हमें नई तकनीक से जुड़ना पडे़गा, वरना हम दुनिया की दौड़ में पीछे छूट जाएंगे। लोगों को लोन लेने में काफी दिक्कत होती है।
साथ ही अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग और एक्सपोर्ट करने के लिए जानकारी के अभाव में छोटे उद्योग संघर्ष करते रहते हैं। नई मशीनरी लेने और ऊर्जा बचाने आदि के लिए कहां से सहयोग मिलेगा, इसकी जानकारी का अभाव होता है।