{"_id":"589ef29996bba0c0579f686ab5de1005","slug":"the-amount-of-gas-subsidies-from-january-will-sidhae-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी की राशि
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
यदि आपने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द बनवा लें। एक जनवरी से घरेलू सिलेंडर की सब्सिडी आपके अकाउंट में जाएगी। वहीं एक अप्रैल से सभी ग्राहकाें को मार्केट रेट पर सिलेंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
इन सब कार्य के लिए आधार कार्ड नंबर जरूरी है। वेस्टर्न यूपी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि एलपीजी ग्राहकों के लिए अब आधार कार्ड बहुत जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड नहीं बनवाया है वह तुरंत अपना कार्ड बनवा कर उसे अपने अकाउंट से अपलिंक करवा लें। गैस सिलेंडर की सब्सिडी ग्राहकों के अकाउंट में जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार तेजी से मार्केट रेट पर अब ग्राहकों को गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया को शुरू करने वाली है। उम्मीद है कि एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया जाए।