{"_id":"fe0daf8d44b55672cc6b7180d0be7595","slug":"the-accused-driver-denies-the-statement-as-a-witness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप आरोपी शिव ने बतौर गवाह बयान देने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप आरोपी शिव ने बतौर गवाह बयान देने से किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबर कैब रेप केस में आरोपी शिव कुमार यादव के बतौर गवाह बयान दर्ज कराने से इनकार करने पर बुधवार को बचाव पक्ष की गवाही बंद कर दी।
विज्ञापन
अदालत ने सोमवार से अंतिम जिरह शुरू करने का निर्देश दिया है। शिव कुमार यादव ने एक बार फिर मीडिया पर गलत रिपोर्टिंग करने और इस कारण उसकी जेल में पिटाई होने का आरोप लगाया।
तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के आवेदन को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने केस तैयार करने के लिए एक माह का समय मांगा था।
विज्ञापन
अधिवक्ता मिश्रा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि केवल इस केस को अपवाद बनाकर प्रतिदिन सुनवाई क्यों की जा रही है जबकि इसी अदालत में अन्य मामलों की सुनवाई साधारण तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
आवेदन पर सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव व अधिवक्ता मिश्रा के तीखी नोकझोंक हुई जोकि आगे बढ़कर व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई।
अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि बचाव पक्ष जान बूझकर केस को लटकाने की कोशिश कर रहा है। केस की स्पीडी ट्रायल केवल आरोपी के लिये नहीं है बल्कि पीड़िता के लिए भी है।