फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The 16-year-old girl abortion on metro station

मेट्रो स्टेशन परिसर में 16 वर्षीय किशोरी का गर्भपात, हड़कंप

Sun, 14 Feb 2016 05:35 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
The 16-year-old girl abortion on metro station

केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात हो गया। स्टेशन पर किशोरी के पेट में दर्द हुआ। वह जैसे ही बाथरूम की ओर भागी, गिर गई, जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया और फर्श पर खून फैल गया।

विज्ञापन


इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के साथ दिल्ली में रहती है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात गुलशन नाम के युवक से हुई। गुलशन ने उसकी मुलाकात अपनी महिला मित्र पूजा से करवाई।

नशीला पदार्थ पिलाकर गुलशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया

The 16-year-old girl abortion on metro station

पीड़िता के मुताबिक, तीन माह पहले दोनों ने उसे नौकरी के सिलसिले में रोहिणी में बुलाया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर गुलशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


इसके बाद उसे रुपये का लालच देकर अन्य युवकों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया गया। इसी बीच किशोरी को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है।

इस बात की शिकायत उसने गुलशन से की। बृहस्पतिवार को गुलशन ने उसे केशवपुरम इलाके में बुलाया, जहां एक कमरे में उसने किशोरी को चाय पीने के लिए दी।

उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए जाने का अहसास हुआ

The 16-year-old girl abortion on metro station

चाय पीते ही वह बेहोश हो गई, जब होश आया तो उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का अहसास हुआ। हालांकि उसने किसी से शिकायत नहीं की।


किशोरी उसके बाद केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर आ गई, जहां से वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान उसे पेट में दर्द हुआ। पुलिस ने किशोरी के बयान पर गुलशन और पूजा के खिलाफ बलात्कार, देहव्यापार व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि पीड़िता देहव्यापार से जुड़े लोगों का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed