फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tharoor questioned in Sunanda Pushkar death case.

सुनंदा की मौत में फंसेगे थरूर! पूछताछ जल्द

Wed, 12 Nov 2014 11:39 AM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Tharoor questioned in Sunanda Pushkar death case.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के तीन मोबाइल व लैपटॉप जांच के लिए गांधी नगर, गुजरात स्थित एक हाईटेक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की मौत के मामले की जांच एक बार फिर नए सिरे से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक शुरुआत में सुनंदा के ब्लैकबेरी के तीन मोबाइल फोन व लैपटॉप लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में जांच के लिए भेजे गए थे, मगर सीएफएसएल में इनकी जांच से कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन


ऐसे में सुनंदा के तीनों मोबाइल फोन व लैपटॉप को गांधी नगर स्थित एक तकनीकी रूप से हाईटेक कही जाने वाली लैबोरेटरी में भेजा गया है। सरोजनी नगर थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर गांधी नगर जाकर इन मोबाइल व लैपटॉप को लैबोरेटरी में जमा कराकर आया था। दक्षिण जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनंदा मौत मामले की तफ्तीश दोबारा से शुरुआती स्तर से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर के ज्यादातर पसर्नल स्टाफ से बुलाया गया थाने

Tharoor questioned in Sunanda Pushkar death case.

शशि थरूर व सुनंदा पुष्कर के ज्यादातर पसर्नल स्टाफ से रविवार को सरोजनी नगर थाने में बुलाकर पूछताछ की गई थी। इसमें वह स्टाफ भी शामिल है जो सुनंदा पुष्कर की मौत के समय लीला होटल में था।

तफ्तीश से जुड़े एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज को फिर खंगाला जा रहा है। तफ्तीश से जुड़े पुलिस अधिकारी फुटेज को बहुत ही बारीकी से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि होटल की फुटेज को दो बार पहले भी खंगाला जा चुका है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस लापरवाही को स्वीकार करते हैं कि सीसीटीवी फुटेज को ठीक से नहीं खंगाला गया था। लापरवाही के साथ फुटेज देखी गई थी।

गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर लीला होटल के कमरा नंबर 345 में 17 जनवरी को संदिग्ध हालत में मृत मिली थीं। होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed