{"_id":"5d93f4a68ebc3e93ba1b23fb","slug":"thali-for-people-on-fast-available-on-food-on-track-app-in-train-during-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन में भी परोसी जाएगी व्रत की थाली, फूड ऑन ट्रैक एप पर बुक कर सकते हैं यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेन में भी परोसी जाएगी व्रत की थाली, फूड ऑन ट्रैक एप पर बुक कर सकते हैं यात्री
Wed, 02 Oct 2019 06:24 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दौरान आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और व्रत में है तो चिंता की कोई बात नहीं। रेलवे ट्रेनों में व्रत की थाली भी यात्रियों को मुहैया कराएगा। सात्विक भोजन के लिए यात्रियों को फूड ऑन ट्रैक एप पर बुक करना होगा।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र को ध्यान में रखकर ई-केटरिंग मेन्यू में आईआरसीटीसी ने व्रत का खाना भी शामिल कर लिया है। व्रत के भोजन में यात्रियों को साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाना, मूंगफली नमकीन, आलू की टिक्की, जीरा आलू, नवरात्र की थाली, फ्रेंच फ्राई, मलाई बर्फी, लस्सी, दही, फलाहारी थाली, मखाना, फलाहारी चिउड़ा, रसमलाई परोसी जाएगी।
विज्ञापन
आइआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशनों के काउंटर पर भी व्रत की थाली मिलेगी। फूड ऑन ट्रैक मोबाइल एप पर टिकट के पीएनआर की जानकारी देकर यात्री व्रत की थाली का आर्डर दे सकते हैं। जिस स्टेशन पर यह सुविधा होगी, वहां खाना पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
नवरात्र स्पेशल फूड के लिए दो घंटे पहले ऑर्डर देना होगा। निजामुद्दीन, मथुरा, झांसी, ग्वालियर, अंबाला कैंट, अजमेर, वाराणसी, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद,हावड़ा समेत कुल 38 रेलवे स्टेशनों पर स्थित आईआरसीटीसी के रेस्तरां से यात्री थाली मंगा सकते हैं।