{"_id":"5f93f22ad8d79f726a760557","slug":"thak-thak-gang-five-member-arrested-after-investigating-footage-of-200-cctv-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गिरोह के पांच गिरफ्तार, 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठक-ठक गिरोह के पांच गिरफ्तार, 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद दबोचा
Sat, 24 Oct 2020 02:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले मेरठ के ठक-ठक गिरोह के बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद ठक-ठक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 12.80 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मदनगीर निवासी पवन, प्रदीप, मरियप्पा, करण और विजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 13 अक्तूबर को एक शख्स ने ई-एफआईआर के जरिये सराय रोहिल्ला थाने में 16 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता से पूछताछ में पता चला कि वारदात में ठक-ठक गैंग के बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता से बदमाशों के हुलिये और कपड़े के बारे में पूछताछ करने के बाद घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
उसके बाद बदमाशों के भागने के दिशा में पुलिस ने एक एक कर करीब दो सौ कैमरे की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चल गया कि बदमाश मदनगीर, के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस इलाके में अपना मुखबिर सक्रिय किया। 21 अक्तूबर को गैंग के पांच बदमाशों के एक जगह पर जमा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी पर सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन