{"_id":"6e7cf35d544efbe505c44de4ca10f79c","slug":"tha-will-overcome-water-scarcity-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए में दूर होगी पेयजल किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए में दूर होगी पेयजल किल्लत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम बनने के 21 साल बाद टीएचए की 20 कालोनियों को पेयजल मिलने जा रहा है। जल निगम ने 15 नलकूपों और एक रेनीवेल वाली 44 करोड़ की योजना पूरी कर ट्रायल कर लिया है।
विज्ञापन
योजना के हैंडओवर होने के बाद नगर निगम अप्रैल से कनेक्शन दे सकता है। योजना के शुरू होने से टीएचए के करीब डेढ़ लाख लोगों को राहत मिलेगी।
यूआईडीएसएसएमटी स्कीम के तहत जल निगम ने मोहननगर जोन की 20 कालोनियों में वाटर सप्लाई के लिए 15 नलकूप, एक रेनीवेल, 4 ओवरहेड टैंक, 3 अंडरग्राउंट टैंक और 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर संसाधन जुटाए हैं।
विज्ञापन
इन कालोनियों में अभी पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं है। 2010 से शुरू हुई योजना के तहत गाजियाबाद-दिल्ली सीमा से सटी तुलसी निकेतन कालोनी से लेकर अर्थला तक पेयजल लाइन डाली गई है।
विज्ञापन
करीब छह माह चले ट्रायल में मिली कमियों को दूर कर इसे नगर निगम को देने की तैयारी है। इस योजना से टीएचए को करीब 26 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी मिलेगा।
इन कालोनियों को मिलेगी राहत
गगन विहार, भोपुरा, हर्ष विहार, तुलसी निकेतन, डिफेंस कालोनी, कृष्णा विहार कुटी, पंचशील कालोनी, गरिमा गार्डन, अशोक विहार, इकबाल कालोनी, सिकंदरपुर, पसौंडा, करहेड़ा, न्यू करहेड़ा, राजीव कालोनी, अर्थला, संजयनगर, न्यू हिंडन विहार