फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tesla machine facility for MRI started in Safdarjung

Delhi: सफदरजंग में टेस्ला मशीन से एमआरआई, सटीक होगी जांच, मरीजों का इलाज होगा आसान

Sun, 15 Sep 2024 07:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Sep 2024 07:36 AM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे मरीजों की जांच आधुनिक मशीन से होगी। अस्पताल में एमआरआई के लिए 3 टेस्ला मशीन की सुविधा शुरू हुई है।

विज्ञापन
Tesla machine facility for MRI started in Safdarjung
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे मरीजों की जांच आधुनिक मशीन से होगी। अस्पताल में एमआरआई के लिए 3 टेस्ला मशीन की सुविधा शुरू हुई है। यह मशीन सटीक जांच कर सकेगी। इसकी मदद से मरीजों का इलाज आसान होगा। साथ ही जांच की गति भी तेज होगी।

विज्ञापन


रेडियोडायग्नोसिस विभाग में स्थापित की गई नई एमआरआई मशीन डायग्नोस्टिक तकनीक में नवीनतम सुविधाओं से लैस है। इसमें बेहतर इमेजिंग क्षमताओं के साथ इलाज में सटीकता की सुविधा है। मरीजों को अधिक सटीक निदान प्रदान करने और डायग्नोस्टिक प्रक्रिया की समग्र दक्षता में सुधार करने के शुरू शनिवार को इसका उद्घाटन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ वंदना तलवार ने किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल, डॉ गीतिका खन्ना और एएमएस डॉ पीएस भाटिया, डॉ आरपी अरोड़ा, डॉ के. सूरी और डॉ जे. मणि और डॉ के. कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि मशीन की मदद से अस्पताल की शैक्षणिक उत्कृष्टता भी बेहतर होगी। रेडियोडायग्नोसिस विभाग की एचओडी डॉ. अमिता मलिक ने कहा कि यह उन्नत एमआरआई मशीन रोगियों को उच्चतम गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करेगी। इसकी उन्नत इमेजिंग तकनीक के साथ हम अधिक सटीक निदान प्रदान करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने कहा कि एमआरआई मशीन में नवीनतम सुविधाएं हैं। इसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग और तेज स्कैनिंग समय शामिल हैं, जो रोगी की असुविधा और प्रतीक्षा समय को कम करता है। इस तकनीकी उन्नति से अस्पताल की नैदानिक सेवाओं में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed