फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terry and goverining council sent pachauri on leave

गवर्निंग काउंसिल से भी छुट्टी पर भेजे गए पचौरी

Sat, 13 Feb 2016 04:50 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Terry and goverining council sent pachauri on leave

यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना कर रहे टेरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष आरके पचौरी टेरी और इसकी गवर्निंग काउंसिल से भी छुट्टी पर चले गए हैं।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले वह टेरी यूनिवर्सिटी से अवकाश पर गए थे। डैमेज कंट्रोल के तहत प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व प्रमुख अशोक चावला को टेरी का नया अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


काउंसिल की शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन की जिम्मेदारियों, नेतृत्व और भूमिका पर चर्चा की गई। इसी में तय किया गया कि अगला रिव्यू होने तक पचौरी तीनों बॉडी से छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर लगे आरोपों की प्रकृति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि टेरी की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पचौरी अपने से अवकाश पर गए हैं या उन्हें जबरदस्ती भेजा गया है।

काउंसिल ने नए महानिदेशक अजय माथुर को सदस्य बनाया है

Terry and goverining council sent pachauri on leave

वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले चावला वित्त सचिव भी रह चुके हैं। वह बीवी श्रीकांतन की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही चावला ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर जांच के लिए बाहरी लोकपाल नियुक्त किया जाएगा।


काउंसिल ने नए महानिदेशक अजय माथुर को सदस्य बनाया है। दूसरी ओर कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टेरी के कार्यालय के बाहर पचौरी के विरोध में प्रदर्शन किया और नारे लगाए।


टेरी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कुलपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरके पचौरी द्वारा लिए गए पदों से जुड़ी चिंताओं के बारे में गवर्निंग काउंसिल को बता दिया गया है। संस्था किसी एक शख्स या कुछ लोगों पर निर्भर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed