फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorists can target government building in delhi

आतंकी दिल्ली में सरकारी इमारत को बना सकते हैं निशाना, पुलिस आयुक्त ने बुलाई बैठक

Thu, 25 Jun 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 04:44 AM IST
सार

  • पाकिस्तान की तरफ से आई कॉल के बाद मिले इनपुट्स
  • दिल्ली में बॉर्डरों समेत सभी जगहों पर की कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
Terrorists can target government building in delhi
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुफिया विभाग को दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स मिले हैं। पाकिस्तान से आई कॉल के बाद खुफिया विभाग को दिल्ली में आतंकियों के घुसने व आतंकी हमले के मिले इनपुट्स बहुत ही गंभीर हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस इन आतंकी हमले के इनपुट्स को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बॉर्डरों समेत सभी जगहों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में सभी जिला व यूनिटों के प्रमुखों को उपस्थित रहने को कहा है। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए ये बैठक होगी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में एक कॉल आई है। इन कॉल को इंटरसेप्ट करने पर पता लगा कि आतंकी संगठन दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। इनपुट्स में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर की तरफ से तीन से चार आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं। इनके पास हथियार भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर्फ आतंकी हमले के इनपुट्स है। आतंकियों के हुलिया, उनकी कार नंबर या किस संगठन के ये कुछ पता नहीं हैं। ये पुलिस के सामने बहुत ही बड़ी चुन्नौती है। खुफिया विभाग का कहना है कि आतंकी किसी बड़ी वीआईपी सरकारी इमारत व कार्यालय पर आतंकी हमला कर सकते हैं। इसके अलावा मॉल, भीड़भाड़ वाले बाजार व बड़े होटल आतंकियों के निशाने पर हैं।

दिल्ली पुलिस इन आतंकी हमलों के इनपुट्स को बहुत ही गंभीरता से ले रही हैं। सभी जिला व अन्य यूनिटों ने आतंकी वारदात को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने 27 जून को सभी पुलिस अफसरों की क्राइम रिव्यू बैठक बुलाई है। मीटिंग के लिए भेजे गए एजेंडे में आतंकी हमले के इनपुट्स को भी रखा गया है। 


मीटिंग में महत्वपूर्ण बिल्डिंग की सुरक्षा, मॉक ड्रिल, बॉर्डरों पर सुरक्षा, किराएदारों का पुलिस वेरीफिकेशन, सेकंड हैंड कार डीलर, साइबर कैफे की चेङ्क्षकग और मॉल व बाजारों की सुरक्षा की रिव्यू किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सबसे ज्यादा धार्मिक स्थलों के सामने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और धार्मिक स्थलों को हर रोज चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed