फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist organisation lashkar threat to explode ambala station, no security at near by station

लश्कर ने अंबाला स्टेशन को दी बम से उड़ाने की धमकी, पास के स्टेशनों पर नहीं दिखी कोई सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 26 Sep 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 26 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
terrorist organisation lashkar threat to explode ambala station, no security at near by station
पुलिस बूथ भी रहे खाली - फोटो : अमर उजाला

अंबाला स्टेशन मास्टर को हरियाणा के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरा पत्र मिलने के बावजूद ओल्ड फरीदाबाद और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर किसी तरह का कोई अलर्ट दिखाई नहीं दिया। स्टेशन के चारों तरफ कोई भी बेरोकटोक आ जा सकता है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए।

विज्ञापन


अंबाला स्टेशन मास्टर को मंगलवार दोपहर उनके कार्यालय में एक पत्र मिला। पत्र में 20 अक्तूबर को अंबाला छावनी, जगाधरी सहित हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम लिखा हुआ है। पत्र मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बावजूद बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की कोई चौकसी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


यात्रियों की नहीं होती कोई सुरक्षा जांच
बुधवार दोपहर करीब 1.15 बजे स्टेशन पर रोजाना की तरह यात्री आ जा रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ थाने के बीच से एक रास्ता स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जाता है। यात्री बिना किसी रोकटोक के वहां से आते जाते दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी तरह की आपात स्थिति के दौरान इस रास्ते पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाकर लोगों की जांच की जाती है। मगर अलर्ट के बावजूद बुधवार को वहां किसी तरह की कोई जांच नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बूथ भी रहे खाली

terrorist organisation lashkar threat to explode ambala station, no security at near by station
यात्रियों की नहीं होती कोई सुरक्षा जांच - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड फरीदाबाद के प्लेटफार्म नंबर दो पर पुलिस सहायता बूथ बनाया गया है। मगर वह अक्सर खाली पड़ा रहता है। उस बूथ में लगी सीट पर अक्सर यात्री या फिर साधु बाबा सोते दिखाई देते हैं। बुधवार को भी बूथ खाली था और उसमें कोई नहीं बैठा था।

यार्ड की दीवार भी टूटी
रेलवे स्टेशन के साथ माल गोदाम की दीवार भी टूटी पड़ी है। ऐसे में कोई भी आसानी से वहां से आ जा सकता है। रेलवे की तरफ से माल गोदाम की दीवार को बनवाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। टूटी दीवार के साथ टैंपों व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। वहीं शाम ढलते ही माल गोदाम शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन जाता है। अक्सर रात को शराब पीकर झगड़ा होने की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं।

अंबाला में किसी तरह का कोई धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी नहीं है और न ही विभाग ने कोई जानकारी दी है। जब वहां से कोई सूचना आएगी तो उसी हिसाब से सुरक्षा पुख्ता कर दी जाएगी। - मोहिंद्र सिंह, डीएसपी, राजकीय रेलवे पुलिस, फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed