दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट्स मिले हैं कि अगले तीन दिनों के दौरान आतंकी कोई बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। जम्मू-कश्मीर में हुए हमले को देखते हुए इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों की चिंता तब और बढ़ गई, जब शुक्रवार को एयरफोर्स के विंग कमांडर की कार चोरी हो गई। कार पर डिफेंस मिनिस्ट्री का स्टीकर लगा हुआ था और विंग कमांडर का परिचय पत्र भी रखा हुआ था
इन सभी घटनाक्रमों को देखते हुए दिल्ली में शुक्रवार सुबह हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग के अलावा भीड़भाड़ वाले बाजारों में चेकिंग शुरू कर दी गई। शुक्रवार शाम तक कार का कोई सुराग नहीं लगा।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, खुफिया विभाग से सूचना मिली है कि 26 जनवरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला कर सकता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में बैठकों को दौर शुरू हो गया।
इधर शुक्रवार रात को मोतीबाग (नॉर्थ) में रहने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर जबरदीप सिंह की शेवर्ले क्रूज कार चोरी होने का मामला सामने आया। आरके पुरम थाना पुलिस मामला दर्ज कर कार का सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी तभी जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की सूचना मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को डर है कि कहीं कार चोरी की घटना दहशतगर्दों से न जुड़ी हो। बाजारों वगैरा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं।
दिल्ली में हाई अलर्ट
आतंकी संगठनों की ओर से छह दिसंबर को राजधानी में गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।
पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पहले से कड़ी कर दी जाए। खोजी कुत्तों व बम निरोधक दस्ते से भी जांच करवाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर गुप्त सूचना एकत्रित करने का काम भी चल रहा है। पुलिस दिल्ली पहुंचे संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठक की और हर पहलू पर विचार विमर्श किया। तमाम जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बॉर्डर इलाके से आने वाले वाहनों की जांच करें और संदिग्ध दिखने पर उनसे पूछताछ करें।
पुलिस ने अपनी मुस्तैदी को जांचने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के कृष्णा नगर के अलावा अन्य जगहों पर बम होेने की सूचना देकर मॉक ड्रिल की। पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि धार्मिक स्थलों से आने वाली पीसीआर कॉल को गंभीरता से लें और उसपर तुरंत कार्रवाई करें।
साथ ही पीसीआर को भी निर्देश दिया गया है कि वह संवेदनशील इलाके में गश्त बढ़ाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहें।