फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist Disclose the evidence against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत साबित होगा समी का ये खुलासा

Wed, 20 Jan 2016 11:14 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
terrorist Disclose the evidence against Pakistan

पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं। यहां पर युवकों को जेहाद के नाम पर खतरनाक ट्रेनिंग दी जा रही है। अलकायदा का आतंकी होने के बावजूद उसे पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में ले जाया गया था।

विज्ञापन


ये सनसनीखेज खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए अलकायदा इन इंडिया सब- कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी अब्दुल समी ने किया है। समी का खुलासा पाकिस्तान के खिलाफ काफी बड़ा सबूत हो सकता है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब्दुल समी ने बताया है कि पाकिस्तान के मंसेरा में लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कैंप में खतरनाक आतंकी तैयार किए जा रहे हैं

terrorist Disclose the evidence against Pakistan

इन कैंप में खतरनाक आतंकी तैयार किए जा रहे हैं। उसका कहना है कि जब वह पाकिस्तान गया था तो उसने मंसेरा में स्थित अलकायदा के ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग ली थी।


उसे मंसेरा में ही लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में भी ले जाया गया था। वहां उसे कई दिन रखा गया। उसका कहना है कि उसके साथ अलकायदा के कई आतंकियों को लश्कर के कैंप में भेजा गया था।

समी ने बताया कि वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान के मंसेरा गया था। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक्यूआई के आतंकी अब्दुल समी (32) को रविवार रात मेवात, हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed