फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist arshdeep 2 aids arrest case police seize 2 hand grenade and blood sample from accused place

खालिस्तान कनेक्शन : धार्मिक गुरुओं और नेताओं की हत्या की साजिश, आरोपियों के ठिकाने से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

Sat, 14 Jan 2023 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Jan 2023 11:40 AM IST
सार

स्पेशल सेल ने दोनों आतंकियों को कल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में छापेमारी करेगी।

विज्ञापन
Terrorist arshdeep 2 aids arrest case police seize 2 hand grenade and blood sample from accused place
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के सहयोगियों की निशानदेही पर श्रद्धानंद कॉलोनी, भलस्वा डेरी स्थित उनके ठिकानों से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने रात भर आरोपियों के दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


पुलिस को श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित आरोपियों के किराए के घर से ब्लड के सैंपल मिले हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई है और यह पता कर रही है कि आरोपियों के ठिकाने पर ब्लड कहां से आया।
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने दोनों आतंकियों को कल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में छापेमारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार सहयोगियों को पंजाब में कई धार्मिक गुरुओं व नेताओं की हत्या करनी थी

कनाडा में बैठे खालिस्तान टास्क फोर्स के आतंकी अर्शदीप डल्ला के गिरफ्तार सहयोगियों जगजीत सिंह व नौशाद ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। इन सहयोगियों को पंजाब में कई धार्मिक गुरुओं व नेताओं की हत्या करनी थी। इनकी पहचान कर ली गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों पास हथियार पहुंच गए थे। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में धार्मिक नेताओं की हत्या के निर्देश अर्शदीप ने दिए थे।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सहयोगी जगजीत सिंह व नौशाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शुक्रवार को आतंक विरोधी(रोकथाम) अधिनियम(यूएपीए) की धारा जोड़ी गई है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर जहांगीरपुरी में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी देर रात तक चल रही थी। इस दौरान स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया है कि ये पंजाब मं कुछ धार्मिक नेताओं की रेकी कर चुके हैं, जबकि कुछ नेताओं की रेकी करने की तैयारी की जा रही थी। धार्मिक नेताओं की हत्या 26 जनवरी से पहले करनी थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोपा किरपाली गुलाट भोज,उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी जगजीत सिंह(29) और जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी नौशाद (53) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार का सदस्य रहा है। इनके कब्जे से तीन आधुनिक पिस्टल व 22 कारतूस बरामद किए गए थे। अर्शदीप डल्ला खालिस्तान टास्क फोर्स(केटीएफ) का खूंखार आतंकी है। भारत सरकार ने उसे दो दिन पहले ही आतंकी घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed