{"_id":"5bb947e7867a5514e52fcb49","slug":"terror-funding-case-nia-investigate-network-linked-to-mohammad-salman","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग: एनआईए के रडार पर सलमान से जुड़े नेटवर्क, चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग: एनआईए के रडार पर सलमान से जुड़े नेटवर्क, चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
टेरर फंडिंग में एनआईए उटावड़ निवासी मोहम्मद सलमान से जुड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी है। पूछताछ के आधार पर एनआईए की एक टीम ने शुक्रवार को उटावड़ में छापेमारी कर दस्तावेज कब्जे में लिए थे, इन दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, नूंह पुलिस भी एनआईए द्वारा मोहम्मद सलमान की गिरफ्तारी के बाद नूंह कनेक्शन को देखते हुए सतर्क है। खुफिया विभाग के अधिकारी मोहम्मद सलमान से जुड़े तार खोजने में लगे हैं।
विज्ञापन
एनआईए के महानिदेशक आलोक मित्तल ने बताया कि एनआईए ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जो फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के जरिए टेरर फंडिंग करते थे। यह फाउंडेशन आतंकी संगठन एलिटी से संबंधित है। दुबई में पाकिस्तानी नागरिक के जरिए रुपये भारत में भेजे जाते थे। मोहम्मद सलीम हवाला कारोबार करता था, गांव उटावड निवासी मोहम्मद सलमान उसके संपर्क में था।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम ने पूछताछ में बताया कि टेरर फंडिंग के नाम पर सबसे अधिक रुपया गांव उटावड़ में मस्जिद निर्माण पर लगाया। ऐसे में एनआईए टीम ने गांव उटावड़ पहुंचकर जांच शुरू की। यहां एक कार्यालय में रखे दस्तावेज एकत्र किए गए हैं। इन दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आते जाएंगे उन्हीं के आधार पर जांच को दिशा मिलती जाएगी और तफ्तीश में नई कड़ियां जुड़ती जाएंगी।
विज्ञापन