फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terminal 2 at IGI Airport will be temporarily closed from April 15

IGI एयरपोर्ट: T2 बंद होने पर भी न होगी भीड़, T1-T3 संभालेंगे जिम्मा; भारत-चीन उड़ानें फिर शुरू करने की तैयारी

Mon, 14 Apr 2025 05:45 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

T2 का नवीनीकरण सितंबर तिमाही तक पूरा होगा। साथ ही भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की चर्चा चल रही है, जिसके लिए विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में एयरलाइनों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Terminal 2 at IGI Airport will be temporarily closed from April 15
दिल्ली एयरपोर्ट

विस्तार

नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 2 (T2) के 15 अप्रैल से अस्थायी बंद होने के बावजूद भीड़भाड़ नहीं होगी। टर्मिनल-1 (T1) पूरी तरह चालू है और टर्मिनल-3 (T3) के साथ मिलकर यात्री यातायात को संभालेगा। डीआईएएल द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा, देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां रखरखाव के लिए एक रनवे पहले से बंद है। 

विज्ञापन


इंडिगो ने T2 की उड़ानें T1 से संचालित करने की घोषणा की है और यात्रियों को एसएमएस, कॉल, ईमेल के जरिए सूचित कर रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से वेबसाइट या ऐप पर टर्मिनल की जानकारी जांचने की सलाह दी है। T2 का नवीनीकरण चार से छह महीने तक चलेगा, जो सितंबर तिमाही में पूरा होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हवाई यात्री कृपया ध्यान दें!: इंडिगो की फ्लाइट्स में हुआ बदलाव, कल से IGI के टर्मिनल 1 से संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर चर्चा चल रही है। सचिव ने कहा कि विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में एयरलाइनों की जरूरतों को पूरा कर विवरण तय किए जाएंगे। दोनों देशों ने जनवरी 2025 में सैद्धांतिक सहमति बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed