फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terminal-1 equipped with more modern facilities

Delhi NCR News: और अधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ टर्मिनल-1

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से टर्मिनल के पुनर्विकास स के बाद किया उद्धाटन
विज्ञापन

छोटे शहरों को भी एयरपोर्ट से जोड़ने की नीति पर काम कर रहा केंद्र : वीके सिंह
आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल से देशवासियों को सुविधा मिलेगी : उपराज्यपाल
2,06,950 : वर्ग मीटर में फैला है टर्मिनल-1
04 : करोड़ यात्री इस टर्मिनल से कर सकेंगे यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का घरेलू टर्मिनल-1 अब किसी अंतरराष्ट्रीय से कम नहीं होगा। यह टर्मिनल अब पहले से तीन गुना बड़ा हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल का पुनर्विकास कर बनाई गई नई इमारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। यह टर्मिनल अब 2,06,950 वर्ग मीटर में फैल गया है। इससे यात्रियों की क्षमता दोगुने से ज्यादा हो गई है। इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूद रहे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद वीके सिंह ने इस मौके पर बताया कि पूरे देश में पिछले दस साल में कई एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। इस क्षेत्र में भारत तेजी से विकास कर रहा है। 10 साल पहले देशभर में महज 74 एयरपोर्ट थे। अब संख्या बढ़कर 160 से अधिक हो गई है। छोटे-छोटे शहरों को भी एयरपोर्ट से जोड़ने की नीति पर केंद्र सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली के लिए यह एयरपोर्ट का नया हिस्सा बेहद खास है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल से देशवासियों को सुविधा मिलेगी। पर्यावरण को ध्यान में रख इसे तैयार किया गया है। तकनीकी रूप से ही नहीं बेहतर डिजाइन व सुंदरता के मामले में भी विश्व के किसी अन्य एयरपोर्ट से कमतर नहीं है। भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को लंबी लाइनों से मिलेगी राहत
टर्मिनल-1 का क्षेत्रफल बढ़ने से अब यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। इस टर्मिनल पर 24 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। 100 चेक-इन काउंटर तैयार किया गया है। सभी प्रवेश द्वार पर फेशियल रिकॉग्निशन की सुविधा यात्रियों को दी गई है। खास बात यह भी है कि रनवे तक जाने के लिए अब यात्रियों को बस का सहारा नहीं लेना होगा। टर्मिनल से विमान को जोड़ने वाले 22 एयरोब्रिज हैं।सभी आधुनिक सुविधाओं से है लैस

इस टर्मिनल पर 20 ऑटोमेटेड ट्रे रिट्रीवल सिस्टम, इंडिविजुअल कैरियर सिस्टम,108 कॉमन यूज सेल्फ सर्विस, 100 चेक-इन जैसी उन्नत तकनीकों वाली सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके अलावा 36 सेल्फ बैगेज ड्रॉप, कियोस्क सहित अन्य सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से करीब 1,500 उड़ानों का आवागमन होता है। टर्मिनल-1 की क्षमता विस्तार के बाद सालाना चार करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला यह बन गया है। इसी तरह टर्मिनल-2 की क्षमता 1.5 करोड़ और टर्मिनल-3 की क्षमता 4.5 करोड़ है।
----------------
नवनीत शरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed