{"_id":"62aa66e6c5bbab796f2ce624","slug":"tent-businessman-shot-dead-in-delhi-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस ने छानबीन की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस ने छानबीन की शुरू
Thu, 16 Jun 2022 04:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:49 AM IST
सार
कारोबारी की शिनाख्त पवन गोयल (45) की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पवन अपने घर जा रहा थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुधवार शाम टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की शिनाख्त पवन गोयल (45) के रूप में हुई है। घर जाते समय ग्रीनफील्ड स्कूल रोड पर कार सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पवन गोयल अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते थे। इसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, मां व अन्य सदस्य हैं। पवन का जीटीबी एंक्लेव डीडीए जनता फ्लैट में टेंट का कारोबार था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पवन की एक अन्य टेंट कारोबारी प्रेम साहू से रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच जनवरी 2012 में एक दूसरे पर फायरिंग हुई थी। इसमें प्रेम का भाई रिंकू गोली लगने से जख्मी हो गया था। उसका पैर काटना पड़ा था। इसके अलावा पवन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद से वह तीन पहियों के स्कूटर पर ही चलता था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन