{"_id":"667cfb8ee70e8934690ee14d","slug":"tension-in-village-due-to-murder-of-a-young-man-in-fatehpur-billouch-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर बिल्लौच में तनाव: रंजिश के चलते दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की हुई मौत, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर बिल्लौच में तनाव: रंजिश के चलते दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की हुई मौत, गांव में पुलिस बल तैनात
Thu, 27 Jun 2024 11:11 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
गांव में पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में बुधवार की देर शाम दो परिवारों में आपसी रंजिश को लेकर गोलियां चलीं। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर जमकर पथराव किया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
गांव फतेहपुर ब्लॉक निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि वह खेती वाला की गली नंबर एक में रहते हैं। उनकी किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। बुधवार की देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर गोली चला दी। इस हादसे में उनके भाई देवेंद्र को गोली लगी है। वहीं दूसरी गोली एक अन्य व्यक्ति को लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन