फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten new benches to be set up in universities in 2020

2020 में विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगी दस नई पीठ

Sun, 08 Dec 2019 05:58 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Dec 2019 05:58 AM IST
सार

  • 2020 में विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगी दस नई पीठ
  • गणित, प्रशासन, शैक्षिक सुधार, साहित्य समेत अन्य विषयों पर शोध व पढ़ाई
  • इच्छुक विश्वविद्यालय 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
Ten new benches to be set up in universities in 2020
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2020 से विश्वविद्यालयों में महिला विद्वानों, प्रशासकों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और समाज सुधारकों के नाम पर दस नई पीठ (चेयर) स्थापित होगी। इन नई पीठ के माध्यम से छात्रों को गणित, प्रशासन, शैक्षिक सुधार, साहित्य, विज्ञान, स्वतंत्रता सेनानी, संगीत व अभिनव कला, औषधि व स्वास्थ्य, वन व वन्य जीवन आदि में पढ़ाई समेत शोध पर भी काम करने को मिलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से देश के सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखा गया है। प्रो. जैन के मुताबिक, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्रालय पीठ स्थापित कर रहा है। इच्छुक विश्वविद्यालय 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन नई पीठ को स्थापित करने के लिए आयोग की ओर से संस्थानों को अलग से बजट भी मुहैया करवाया जाएगा। इसमें शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर शोध व पढ़ाई का बजट भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

5 साल होगा पीठ प्राध्यापक का कार्यकाल  

पीठ प्राध्यापक का कार्यकाल पांच साल का होगा। हालांकि इस अवधि को आगामी पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए पीठ प्राध्यापक की उम्र 70  साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीठ प्राध्यापक का चयन विश्वविद्यालय के उपकुलपति नामांकित दो प्रख्यात व्यक्तियों वाली तीन सदस्यीय समिति की सिफारिश की संस्तुति पर नामांकन या आमंत्रण के माध्यम से होगा।


पीठ का काम अनुसंधान, अध्ययन के क्षेत्र में सहयोग, सार्वजनिक नीति निर्माण में विश्वविद्यालय को सुदृढ़ करना, अंतर विश्वविद्यालय, अंतर महाविद्यालय, स्नातकोत्तर व अनुसंधान स्तर संवाद, चर्चा बैठक, संगोष्ठी, समर व विंटर स्कूल शुरू करना है।

ये पीठें होंगी स्थापित

पीठ विषय

लीलावती गणित
  • लाल डेड (लालेश्वरी)                             कविता व रहस्यवाद
  • अमृता देवी (बेनीवाल)                           वन/वन्य जीवन
  • देवी अहिल्या बाई होल्कर                             प्रशासन
  • आनंदीबाई गोपालराव जोशी                    औषधि व स्वास्थ्य
  • हंसा मेहता                                              शैक्षिक सुधार
  • महादेवी वर्मा                                                साहित्य
  • कमला सोहनी                                               विज्ञान
  • रानी नायडिनल्यू                                स्वतंत्रता सेनानी (पूर्वोत्तर)
  • मदुरै शंभखावडीवू सुब्बूलक्ष्मी                संगीत व अभिनय कला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed