फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF Coronavirus Positive News in Hindi ten more jawans deployed at delhi metro found positive

CISF: 24 घंटे के दौरान सीआईएसएफ के 10 और जवान कोरोना संक्रमित 

Sat, 09 May 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
CISF Coronavirus Positive News in Hindi ten more jawans deployed at delhi metro found positive
दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के 10 और जवान कोरोना संक्रमित (फाइल फोटो)

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ रहे हैं। अब इसका असर सुरक्षा बलों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात रहे सीआईएसएफ के 10 और जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसी के साथ मेट्रो में तैनात संक्रमित जवानों की संख्या अब 21 हो गई है जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तीन जवान पहले से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह के मुताबिक लक्षण दिखने के बाद जवानों का कोविड टेस्ट करवाया गया था। इसमें 10 जवान संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक देश भर में तैनात सीआईएसएफ के 48 जवान अब तक संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली मेट्रो में तैनात 10 जवान, मुंबई एयरपोर्ट पर एक जवान और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तैनात दो जवान संक्रमित हुए हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में तैनात 11 और दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तीन जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed