{"_id":"af99a48f9fe1b91087558055c8218fd8","slug":"tempo-hit-damfar-over-fog-man-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में टेंपो डंफर से टकराया, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में टेंपो डंफर से टकराया, युवक की मौत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते वसुंधरा रेड लाइट पर रविवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो आगे चल रहे डंफर से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने अचानक ब्रेक लगाने वाले डंफर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर रात करीब 10:30 बजे सवारी टेंपो आनंद विहार से मोहन नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान वसुंधरा रेड लाइट पर टेंपो से आगे चल रहे डंफर चालक ने अचानक ब्रेक मार दी।
विज्ञापन
कोहरे के कारण टेंपो चालक आगे रुके ट्रक को नहीं देख सका और डंफर से भिड़ गया। इस दौरान टेंपो पलट गया और उसमें सवार चालक व एक युवक अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अजय(22) की मौत हो गई, जबकि चालक राजू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि युवक नंदग्राम का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता रमाशंकर के सुपुर्द कर दिया गया है। डंफर चालक आबिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।