{"_id":"5f103b058ebc3e636108accd","slug":"tempo-driver-first-crush-man-on-road-then-took-out-him-from-wheel-left-him-to-die-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने पहले राहगीर पर चढ़ाई गाड़ी, घायल को पहिए के नीचे से निकाला बाहर और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक ने पहले राहगीर पर चढ़ाई गाड़ी, घायल को पहिए के नीचे से निकाला बाहर और फिर...
Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलवालों की दिल्ली में बेदिल इंसान भी रहते हैं, इसकी बानगी मोरीगेट में देखने को मिली। यहां एक टेंपो वाले ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने घायल, दर्द से तड़पते बेघर युवक को अपने टेंपो के नीचे से निकालकर मरने के लिए सड़क किनारे धकेल दिया और भागने लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के मोरीगेट गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने पैदल राहगीर को कुचल दिया। गाड़ी का पहिया युवक के धड़ के ऊपर से उतर गया था। हादसे के बाद टेंपो चालक नीचे उतरा और गंभीर रूप से घायल युवक को गाड़ी के नीचे से खींचकर बाहर निकाला और सड़क किनारे डालकर भागने लगा।
विज्ञापन
यह सब वहां खड़े एक ऑटो चालक जमशेद ने देख लिया और अपना ऑटो टेंपो के आगे सटा दिया। जैसे ही आरोपी ने टेंपो रोका ऑटो चालक ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरियाण निवासी 26 वर्षीय विकास के रूप में हुई है।